साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड सिनेमा तक के सितारों को अपने दिए स्टेप्स पर नचाने वाले कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका लगा है. 19 सितंबर से जानी मास्टर रेप के आरोप के चलते सलाखों के पीछे हैं. लेकिन इन आरोपों के बीच उनके लिए एक बुरी खबर सामने आई है. जानी को ‘थिरुचित्राम्बलम’ के गाने मेघम करुक्कथा के लिए बेस्ड कोरियोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था, लेकिन अब उन्हें ये अवॉर्ड नहीं दिया जाएगा.
जानी मास्टर फिलहाल यौन शोषण के मामले में जेल में बंद हैं. POCSO मामले में गिरफ्तारी के बाद कोरियोग्राफर का राष्ट्रीय पुरस्कार रद्द कर दिया गया है. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जानी मास्टर को भेजा गया इनवाइट भी वापस ले लिया है.

