संवाददाता- गाज़ीपुर

सुन्दर कांड एवं गीता वितरण महाभियान यात्रा का छठा दिन हुआ सकुशल संपन्न

गाजीपुर,पद्मकुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि हर घर गीता एवं सुन्दर कांड वितरण महाभियान
संकल्प यात्रा का छठवा दिन आज मुहम्मदाबाद से शुरु होकर गाज़ीपुरघाट में समाप्त हुई।
महाभियान के तहत फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय प्रभारी विवेक राय, प्रदेश प्रवक्ता निर्भय सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी प्रमोद राय एवं प्रदेश संयोजक सुनील राय की एक शिष्टाचार मुलाक़ात
प्रमुख समाजसेवी एवं ग्रामप्रधान चंदनी मनोज राय से हुई उन्होंने महाभियान की सफलता के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इसी क्रम मे विनोद यादव, देव नारायण राय, राजू पाल, शुभम रस्तोगी, कल्पेश जायसवाल, मोहन, दीनानाथ दिनेश वर्मा इत्यादि सैकड़ो लोगो से मुलाक़ात हुई
और इन लोगों को गीता एवं सुन्दर कांड भेंट किया गया।

इन सभी लोगों ने फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे जनहित सेवाओं मे अपना पूरा योगदान देने का भरोसा दिलाया।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि हर घर गीता एवं सुन्दर कांड महाभियान संकल्प यात्रा अनवरत जारी रहेगी।
जल्दी ही उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले मे इस अभियान को पहुँचाने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *