मुज़फ्फरनगर उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से नाराज होकर निकले कुछ पूर्व विधायक व जिलास्तरीय नेता शुकतीर्थ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से पंजाबी धर्मशाला से नाराज होकर निकल गए। कई वरिष्ठ नेताओ द्वारा लिस्ट में नाम नही होने पर नाराजगी दिखाई!नाराज होकर अपने घर को वापस गए वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक कदावर नेता उमेश मलिक,पूर्व विधायक विक्रम सैनी,पूर्व विधायक अशोक कसंल पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, जिलामंत्री सचिन सिंघल, CO भोपा द्वारा रोकने से भी नहीं रुके नेता, डिप्टी सीएम का कार्यक्रम छोड़ बाहर निकले, मिली जानकारी के अनुसार सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष द्वारा लिस्ट मे नहीं दिया गया नाम,जबकी रालोद के कई नेता मंच पर विराजमान थे, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आरोप, कार्यक्रम छोड़ बाहर निकले नेताओं में से एक से जब हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि हमारे पास जिला भाजपा से कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं थी लेकिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के यहां से हमें कार्यक्रम के लिए निमंत्रण आया था इसलिए हम कार्यक्रम में पहुंचे थे और जब हमने कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करनी चाहिए तो हमें वहां पर उनसे मुलाकात नहीं करने दी और बताया आपका नाम अंदर सभा के लिए नहीं है,

इस प्रकरण में जब हमने भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी से वार्ता की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया सभी भाजपा नेताओं का एक जगह पर स्वागत संभव नहीं है कुछ भाजपा नेता हेलीपैड पर स्वागत करने वालों में थे और कुछ भाजपा नेता मंच पर स्वागत करने वालों में थे पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्मान देना था इसलिए इसमें कोई भी अपमान वाली बात नहीं है सभी को अलग-अलग जगह पर स्वागत की जिम्मेदारी दी गई थी।

कुल मिलाकर इसका नतीजा मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है अगर भाजपा नेताओं की आपसी फूट इस तरह ही बढ़ती रही और वह सार्वजनिक होती रही,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *