मुज़फ्फरनगर,अंचल अभियान समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता के एकल विद्यालय अभियान के अंतर्गत ग्रामीण खेलकूद में प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आज चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,अमित गुप्ता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी पदाधिकारीयों को भगवा पटका पहनाकर उनका स्वागत किया सभी ने अमित गुप्ता के इस कार्यक्रम की सराहना की और जो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के प्रति उनका लगाव तथा उनकी प्रतिभा को निखारने का जो कार्य अमित गुप्ता कर रहे हैं वह सराहनीय है साथ ही सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी
आज के कार्यक्रम में-राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित जनपद के कई हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे


जिसमें हिंदू संघर्ष समिति संयोजक नरेंद्र सिंह पंवार, अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के राष्ट्रीय महामंत्री व्यापारी नेता अरुण प्रताप,जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला महामंत्री अंजेश कुमार,विश्व हिंदू महासंघ से जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा,धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पं.धर्मेंद्र मिश्रा,जिला सहसंगठन मंत्री रंजीत शर्मा,जिला मंत्री ठा. अरविंद राणा,वार्ड सूरज सैनी,भ्रष्टाचार निवारक समिति के जिलाध्यक्ष मनोज पाटिल,शहीद भगत सिंह एकता मंच अध्यक्ष पवन मित्तल सहित सैकड़ो हिंदू वीर और वीरांगनाऐं उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *