बाइट-सत्यप्रकाश रेशु ने लगाए यूपी सरकार के मंत्री पर आरोप
मुज़फ्फरनगर, सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार शाम से खबर चल रही थी कि मुजफ्फरनगर के एक एडवरटाइजिंग कंपनी के मालिक को यूपी सरकार के मंत्री के द्वारा उत्पीड़ित किए जाने के कारण जनपद से पलायन करेंगे,
उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता की और यूपी सरकार के मंत्री पर मनगढ़ंत आरोप लगा दिए और बताया कि मेरा उत्पीड़न शोषण मंत्री के द्वारा किया जा रहा है और मैं यहां से पलायन करूंगा लेकिन शाम होते-होते एडवर्टाइज कंपनी के मालिक ने एक प्रेस नोट जारी कर दिया और बताया मेरे द्वारा लगाए गए मंत्री पर आरोप निराधार थे और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा,

वही आज दिन भर पूरे जनपद मुजफ्फरनगर में इस बात को लेकर चर्चा होती रही और सभी जनता ने यही माना कि यह जानबूझकर मंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है और शाम होते-होते वह सच हो गया,वही अनुज त्यागी संपादक राजसत्ता पोस्ट ने इस प्रेस वार्ता के तुरंत बाद ही कह दिया था कि यह व्यापारिक लड़ाई है जिसको राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है जो कि गलत है, वही जनपद के पत्रकार गण भी इस बात को बोल रहे हैं कि इस तरह से मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ऐसे लोगों का बहिष्कार होना चाहिए जो मीडिया का अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं।।
बाइट-सत्यप्रकाश रेशु
यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पर आरोप लगाकर कुछ ही घंटे में पलटे सत्यप्रकाश रेशु

