
मुजफ्फरनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी की गन्ना सुरक्षण के लिए सामान्य निकाय की बैठक संपन्न हुई, बैठक में आगामी पैराई सत्र हेतु गन्ना सुरक्षण पर विचार हुआ, किसानों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर सार्थक व सम्यक् विचार विमर्श कर सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए, बैठक पूर्णतः सौहार्दपूर्ण संपन्न हुई। साधारण सभा की अध्यक्षता कामरेड सहदेव सिंह ढिंढावली द्वारा की गई। सभा में गन्ना समिति सचिव सतीश कुमार , ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी मुलायम यादव, पूर्व संचालक हरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, प्रवेंद्र मुखिया ढिंढावली तथा चीनी मिल प्रतिनिधि खाईखेड़ी से संजीव कुमार जनरल मैनेजर, पवन जेनर डिप्टी मैनेजर, चीनी मिल मंसूरपुर से जनरल मैनेजर उत्तम वर्मा, चीनी मिल खतौली से सहायक मैनेजर संजीव राठी, चीनी मिल तितावी से हरेंद्र सिंह सीनियर मैनेजर केन, चीनी मिल देवबंद से जनरल मैनेजर शिव कुमार त्यागी ने अपने अपने विचार प्रकट किए।
सोर्स-रायल बुलेटिन

