बुढ़ाना पुलिस को देख आरोपी आशीष जैन छत से कूदा, हड्डी में गंभीर चोट

दीपक राठी,बुढ़ाना

मुज़फ्फरनगर, बुढ़ाना कस्बे की मास्टर कॉलोनी निवासी आशीष जैन पर शामली जनपद के कैराना निवासी महिला ने लाखों रूपये की ठगी का मुकदमा बुढ़ाना कोतवाली में दर्ज कराया हुआ है। उक्त मामले में आशीष जैन के गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। शुक्रवार शाम गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को देखकर छत से कूदते हुए पैर की हड्डी में चोट लग जाने से आशीष जैन घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं आशीष के परिजन पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *