गरीबों का उपचार करने में रियायत बरतें निजी चिकित्सक: ठाकुर सुभाष चौहान

मुज़फ्फरनगर,गांव दूधली में पानीपत स्थित पार्क हास्पिटल की ओर से विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुभाष चौहान बोले- प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तो देश खुशहाल बनेगा, चिकित्सक को प्राप्त है भगवान का दर्जा, इसलिए भगवान बनें चिकित्सक

मुजफ्फरनगर, 24 अगस्त। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डा. यशपाल सिंह के पानीपत स्थित पार्क हास्पिटल की ओर से नि:शुल्क मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपना उपचार कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के नामित सदस्य ठाकुर सुभाष चौहान ने शिविर का शुभारम्भ किया तथा कहा कि निजी चिकित्सकों को भी गरीबों एवं असहाय लोगों का उपचार करने में रियायत बरतनी चाहिए, क्योंकि चिकित्सक को भगवान का दर्जा प्राप्त है, इसलिए चिकित्सक बिना किसी लालच के गरीबों एवं असहाय लोगों का उपचार करके भगवान बनकर दिखायें।
मिली जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के गांव दूधली में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डा. यशपाल सिंह के पानीपत स्थित पार्क हास्पिटल की ओर से नि:शुल्क मैडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर प्रकार के इलाज की सुविधाएं ग्रामीणों को प्रदान की गई, जहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपना उपचार कराया। शिविर का शुभारम्भ मुजफ्फरनगर मैडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के नामित सदस्य ठाकुर सुभाष चौहान ने फीता काटकर किया। ब्रिगेडियर डा. यशपाल सिंह और उनके पानीपत में जीटी रोड स्थित पार्क हास्पिटल की ओर से दी गई सुविधाओं पर ठाकुर सुभाष चौहान ने उनका आभार जताया तथा कहा कि निजी चिकित्सकों को गरीबों एवं असहाय लोगों का उपचार करने के लिये आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक को भगवान का दर्जा प्राप्त है, इसलिए चिकित्सक भी बिना किसी लालच के भगवान बनकर दिखायें। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गांव दूधली स्थित ग्राम प्रधान एवं कार्यक्रम के आयोजक शोभित पुंडीर के प्रयासों से किया गया, जहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान सभी ने ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर की सराहना की। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर ब्रजपाल सिंह ने कहा कि गांव दूधली में मशहूर गोगा म्हाडी के मेले का आयोजन आगामी दिनों में किया जा रहा है, इससे पहले स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना ग्रामीणों के लिये बडी बात है। उन्होंने कहा कि गोगा म्हाडी जी के आशीर्वाद से प्रत्येक ग्रामीण और क्षेत्रवासी स्वस्थ एवं खुशहाल रहें, ऐसी मेरी कामना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमित पुंडीर, भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर बृजपाल सिंह, महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मुखिया, किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्रीमती राजरानी देवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रामभूल सिंह पुंडीर, भाजपा के जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *