प्रशांत त्यागी

पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सौंपी जिम्मेदारी

सहारनपुर, देवबंद।

हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान संजीदा नजर आ रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए हरियाणा के जनपद कुरुक्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सहारनपुर के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष द्वारा सहारनपुर से पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा को आगामी हरियाणा विधान सभा चुनावों के लिए ज़िला कुरुक्षेत्र का चुनाव प्रभारी घोषित किए जाने के पीछे कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण वोटो की ज्यादा संख्या में होना और युवा होने के नाते राघव लखनपाल शर्मा ब्राह्मण समाज के मतदाताओं को कहीं ना कहीं पार्टी की ओर आकर्षित करने का भी काम करेंगे। जिसके चलते उन्हें कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप गई है। जनपद कुरुक्षेत्र की चार विधान सभा क्षेत्रों लाडवा, पिहोवा, थानेसर एवं शाहबाद में एक अक्तूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव तक पार्टी को सशक्त करने एवं चुनाव की तैयारियों को सुदृढ़ करने की ज़िम्मेदारी रहेगी। राघव लखनपाल शर्मा ने बताया पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंप गई है। वह प्रयास करेंगे कि कुरुक्षेत्र की सभी विधानसभा सीटे भाजपा के पाले में लाई जाए।

बड़े नेताओं को मिली हरियाणा चुनाव में जिम्मेदारीइन

इसके अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा के समस्त 22 जनपदों में एक-एक वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता को प्रभारी बनाया गया है। अन्य ज़िलों के प्रभारी के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पी पी चौधरी, सांसद सतीश गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, आदि शामिल हैं।

_
प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *