बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार पर देवबंदी मौलाना चुप्प क्यों: राव मुशर्रफ
सहारनपुर, देवबंद। प्रशांत त्यागी
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्ग हिंदुओं पर हो रही बर्बरता की घोर निन्दा की है। जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने कहा बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रही बर्बरता के खिलाफ भारत की सभी इस्लामीक तंजीम के रहनुमाओं से गुजारिश है कि आप बांग्लादेश के मुसलमान से शांति की अपील करें। इस्लाम मजहब शांति भाईचारा इंसानियत और इंसाफ की बात सीखता है। बांग्लादेश के मुसलमान बेगुनाह मजलूम बेबस बेसहारा हिन्दुओं की हत्या जबरदस्ती घरों में घुस कर लूटपाट तोड़ फोड़ कर रहे हैं। मन्दिरो पर हमला कर रहे हैं। वहां की तस्वीरें विडियो बहुत ही विचलित करने वाली आ रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के मुसलमान इन्सानियत इन्साफ इस्लाम मजहब के खिलाफ काम कर रहे हैं। वहां के हिन्दुओं के साथ जो जुल्म और ज्यादती हो रही है बहुत ही निंदनीय है। जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। आज भारतीय मौलाना चुप क्यों हैं? राव मुशर्रफ अली ने कहा कि खासकर में उन लोगों से कहना चाहता हूं जो भारत में छोटी-छोटी बातों को लेकर भारत में डर लगता है। भारत के मुसलमान की चिंता सताने लगती है। छोटी-मोटी घटना को मोबलिंचिंग बताकर सड़कों पर उतर जाते हैं, और कहते हैं भारत में मुसलमानो को परेशान किया जा रहा है। मोमबत्ती हाथों में लेकर चिल्लाते हैं मुसलमानों पर ज़ुल्म हो रहा हैं। कहा चलें गये अब मोमबत्ती गैंग जमीयत उलेमा ए हिन्द ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड मौलाना तौकीर राजा दारुल उलूम देवबंद के मौलाना अभी इनमें से किसी का कोई भी अभी तक बयान नही आया है । जबकि बांग्लादेश में ज्यादातर देवबंदी विचारधारा से जुड़े हुए और जमीयत उलमा ए हिंद से जुड़े हुए लोग रहते हैं । देवबंद के बड़े मौलानाओं को मिडिया के सामने आकर बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रही बर्बरता पर वहां के मुसलमानों से शांति भाईचारा की अपील करनी चाहिए।
रिपोर्ट प्रशांत त्यागी

