https://youtu.be/ygPazw1hPQ4
मुजफ्फरनगर, त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं पर हो रहे हिंसक हमले महिलाओं के साथ बलात्कार के विरोध में आज प्रदेश के कई जनपदों में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे,

जनपद मुजफ्फरनगर में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के जिला अध्यक्ष पवन त्यागी ने जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा बांग्लादेश में जिस तरह तख्तापलट हो जाने के बाद वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हिंसक हमले हो रहे हैं आज जानी हो रही है महिलाओं बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहे हैं यह सब ठीक नहीं हो रहा है और हम सरकार से मांग करते हैं जल्द से जल्द इसमें कोई ठोस कदम उठाए,

वही त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने राजसत्ता पोस्ट से बातचीत करते हुए बताया बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार जाने के बाद जिस तरह वहां पर शांति एवं कानून व्यवस्था खराब हुई है यह दुर्भाग्यपूर्ण है और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू महिलाओं बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं दुष्कर्म हो रहे हैं घरों में लूटपाट की जा रही है हैवानियत की सारी सीमाएं खत्म कर दी गई मानवता शर्मसार कर देने वाली घटनाएं सामने आ रही है इससे हिंदू धर्म और हमारी भावनाओं को आहत हो रहा है जिसे लेकर त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है यह हैवानियत इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय को मदद देने के लिए मध्य प्रदेश दिल्ली हरियाणा बिहार उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में त्यागी समाज के संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन देने का निर्णय दिया गया था जिसमें हमारी मांग है भारत सरकार इस मामले में अपनी दखलअंदाजी कर वहां की अल्पसंख्यक जनता को न्याय दिलाए और सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करें।।

