बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा फूंका बांग्लादेश का पुतला

सांकेतिक जाम लगाकर किया धरना प्रदर्शन

भारत सरकार से की बांग्लादेश के कट्टर पंथी ताकतों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की मांग

सहारनपुर, देवबंद।

बांग्लादेश में हो रहे हिंदू नरसंहार के विरोध में भाजपाइयों ने‌ सांकेतिक जाम लगाकर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया है।

शुक्रवार को भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज राणा और पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन राणा के नेतृत्व में सैकड़ो भाजपाइयों ने एसडीएम कोर्ट के सामने सांकेतिक जाम लगाते हुए बांग्लादेश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करने की भी मांग रखी है। इसके उपरांत एसडीएम कोर्ट पर आयोजित प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता गजराज राणा ने कहा जिस प्रकार से बांग्लादेश के अंदर सनातन धर्म से जुड़े लोगों का नरसंहार किया जा रहा है इसके पीछे बहुत बड़ी जिहादी मानसिकता की विचारधारा है। मां और बहनों की इज्जत लूटने के बाद हत्याएं हो रही है यह पूरे विश्व जगत को शर्मशार करने वाला कार्य बांग्लादेश में हो रहा है। भाजपा नेता नितिन राणा और चंदन सिंह राणा ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार को पूरे मामले में तत्काल प्रभाव से हस्तक्षेप करना चाहिए। सरकार बांग्लादेश की सीमा के अंदर घुसकर हिंदुओं की हत्या करने वाले जिहादी आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा जिस तरीके से धर्म के नाम पर बांग्लादेश में बेगुनाह हिंदू महिलाओं और लड़कियों की हत्या हो रही हैं वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी और भाजपा नेता मनीष त्यागी और चौधरी श्याम सिंह गुर्जर ने कहा की बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए अब सुरक्षित देश नहीं रहा। सरकार को वहां के हिंदुओं के लिए सीमाओं के दरवाजे खोल देने चाहिए, और जो बांग्लादेशी भारत के अंदर नाम छुपा कर रह रहे हैं ऐसे लोगों को देश से बाहर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम को चौधरी विजन सिंह गुर्जर, सुधीर कुमार, डॉक्टर सुखपाल, मुकेश राणा ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत भाजपा नेताओं ने एसडीएम अंकुर वर्मा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा और बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों की रक्षा और सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग रखी। इस दौरान भाजपा नेता विजेंद्र वर्मा, विजय सिंह राणा, नरेंद्र राणा, भाजपा नेता पंकज त्यागी, पंकज त्यागी खटौली, अनुज त्यागी, रोहित त्यागी, पूर्व सभासद दीपक त्यागी, अमरीश राणा, बृजपाल लाला, संजय रोड, पिंटू चेयरमैन, संदीप त्यागी प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे।

देवबंद सिविल बार एसोसिएशन ने भी राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के विरोध में जहां एक और भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया तो दूसरी और सिविल बार संगठन देवबंद के अध्यक्ष नरेश चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भी एसडीएम देवबंद के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की गई कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समाज की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए और दोषी लोगों के खिलाफ फांसी की कार्रवाई की जाए। इस प्रकार का अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ज्ञापन देने वालों में अधिवक्ता ठाकुर सुरेंद्र पाल एडवोकेट,‌ राजवीर शर्मा,य मुसर्लीन, अजय पाल, विपिन राज कपिल, ठाकुर बबल सिंह, रामप्रताप सिंह, सुरेश त्यागी आदि रहे।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *