मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर उनको नमन करते हुए समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री अनिता कश्यप ने कहा कि उस वक्त अतिपिछड़ों के साथ भेदभाव उत्पीड़न चरम पर था। न्याय की परिभाषा केवल धनाढय लोगो के पक्ष में थी इस अव्यवस्था उत्पीड़न के खिलाफ ही फूलन देवी को वीरांगना के रूप में संघर्ष का रास्ता चुनना पड़ा।
अनिता कश्यप ने कहा कि उस दौर में भी तत्कालीन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने ही पीडीए को सम्मान व अधिकार देते हुए स्व: फूलन देवी को संसद तक पहुंचाकर अतिपिछड़ों को सम्मान दिया।
कुकड़ा मंडी स्थित कैम्प कार्यालय पर स्व: फूलन देवी को उनकी जयंती पर समाजवादी पार्टी नेत्री अनिता कश्यप व उनके साथ महिला कार्यकर्ताओ द्वारा नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
खबर स्रोत्र-साजिद हसन सपा मीडिया प्रभारी

