मुजफ्फरनगर- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस का आदेश जब से सभी सरकारी विद्यालयों में लागू होने की बात हुई है तभी से अध्यापकों में खलबली सी मच गई है। जिसके चलते जिला कलेक्ट्रेट में जनपद मुजफ्फरनगर के हजारों अध्यापको द्वारा सरकार को एक ज्ञापन देते हुए धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरनगर में शिक्षकों के सभी चारों संगठनों के पदाधिकारी और उनसे जुड़े शिक्षक मौजूद रहे। संगठनों के पदाधिकारियो ने सभी शिक्षकों को विभागीय ग्रुप से लेफ्ट होने की सलाह दी और कहा कि एंड्रॉयड फोन रखना बंद करें और छोटा फोन अपने पास रखें। ऑनलाइन हाजिरी और डिजिटलाइजेशन के विरोध में मुजफ्फरनगर के सैकड़ो अध्यापकों ने शिक्षक संकुलो से भी सामूहिक रूप से त्यागपत्र देकर अपना विरोध जताया।।
वही एसडीम परमानंद झा द्वारा शिक्षा प्रभावित होने वाले सवाल को लेकर एक अलग ही अंदाज में अध्यापकों पर कार्यवाही की बात कहते हुए बोले जब छात्र विद्यालय में समय पर उपस्थित नहीं होते थे तो अध्यापक छात्रों को मुर्गा बनाकर उन्हें समय पर उपस्थित होने की चेतावनी देते थे ठीक उसी तरह सरकार द्वारा भी अध्यापकों को लेट पहुंचने पर उनका वेतन काटने जैसा प्रावधान बनाया गया है वही एसडीएम परमानंद झा ने प्रदर्शन को अनुशासनहीनता बताया।।

शिक्षकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में आज सैकड़ो शिक्षकों ने विभागीय ग्रुप लेफ्ट किया और स्कूलो से भी सामूहिक रूप से त्यागपत्र दिया

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष अरविंद मलिक शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए

 

महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष वंदना बालियान विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए

जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियान प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए

शिक्षकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में शिक्षकों के बीच जाकर उप जिलाधिकारी परमानंद झा ने ज्ञापन लिया और जानकारी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *