मुज़फ्फरनगर,16 जुलाई मंगलवार:सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वाहन पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानो से संबंधित विभिन्न मांगो का ज्ञापन प्रदेश के हर जनपद मे सांसद को सौंपा. जिसके चलते मुज़फ्फरनगर जनपद मे भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ो किसानो ने एक ज्ञापन मुज़फ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक को सौंपा और किसानो की मांगो को सड़क से लेकर सांसद तक उठाने की मांग की. किसानो द्वारा दिये गए ज्ञापन पर हरेंद्र मलिक का कहना है की वे कोसने की मांगो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से टाइम लेकर मिलेंगे अगर टाइम नहीं दिया तो पत्र लिखकर किसानो की समस्याओ का हल कराया जायेगा.

इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ,जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रधान हरिओम त्यागी,महानगर अध्यक्ष ठाकुर गुलबहार राव प्रदेश महासचिव धीरज लड़ियां सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,

बाइट =हरेंदर मलिक (सांसद मुज़फ्फरनगर )

बाइट =योगेश शर्मा (जिलाध्यक्ष भाकियू )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *