शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला…!
इटावा,सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि “चाहे जिले की तहसील हो थाने हो या कोई भी सरकारी दफ्तर हो कहीं भी बिना रिश्वत के काम नहीं हो रहा है।अधिकारी कंट्रोल में नहीं हैं जिससे आम जनमानस में निराशा है।“
“जौनपुर से बदलापुर के जो बीजेपी विधायक है उन्होंने जो भी कहा है हकीकत को देख कर कहा है।”
शिवपाल सिंह यादव ने कहा “आगामी होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ सरकार बनाएंगी तब जाकर भ्रष्टाचार खत्म होगा विकास होगा और आम जनमानस को सुविधाएं भी दी जाएगी।”
वाइट: शिवपाल सिंह यादव, राष्टीय महासचिव, समाजवादी पार्टी

