मुज़फ्फरनगर,14 जुलाई रविवार:आज गुर्जर समाज के द्वारा गुर्जर हॉस्टल रामपुर तिराहा पर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा की स्थापना होने की घोषणा गुर्जर सभा कार्यक्रम आयोजित करते हुए की गई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी राजपाल सिंह गुर्जर ग्राम चांदसमंद के द्वारा की गई तथा गुर्जर समाज के वरिष्ठ रत्न डॉ. कलमसिंह, चौधरी यशपाल सिंह पंवार वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद बिजनौर लोकसभा क्षेत्र श्री चंदन सिंह चौहान, विधायक सरधना श्री अतुल प्रधान गुर्जर, श्रीमती रामा नगर वरिष्ठ रालोद नेत्री, चौ. नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर जिला अध्यक्ष हिंदू संघर्ष समिति,चौ.देशराज सिंह चौहान जिलाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, चौ. रमन पाल सिंह पूर्व सी ओ, चौधरी बालक राम वर्मा जी, प्रवेन्द्र भड़ाना पूर्व चेयरमैन आदि के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर व अन्य जनपदों से सम्मिलित हुए गुर्जर समाज के असंख्य व्यक्तियों की सहमति से चौधरी रवीन्द्र सिंह गुर्जर को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण करते हुए घोषणा की तथा ओमपाल आर्य को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया ।

कार्यक्रम मे उपरोक्त मंचासीन के अतिरिक्त विजय कुमार गुर्जर लेखपाल, सुनील उर्फ बिट्टू, विजयपाल माण्डला, रमेश चंद अंतवाडा पूर्व एसपीं,शिवकुमार एडीओ, हरेंद्र खातौली, ऋषिपाल महाशय, जितेंद्र नेताजी, राजवीर ठेकेदार महंत कन्हैया गिरी, जयकरण गुर्जर भाजपा नेता, सतीश धमात, मनोज नूरनगर आदि काफी व्यक्ति रहे जिन्होंने गुर्जर समाज की प्रत्येक बिंदु पर स्तिथि व उपलब्धियों पर विचार रखते हुए चिंतन किया। कार्यक्रम का संचालन चौधरी विनय कुमार गुर्जर ग्राम माण्डला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे चौ. प्रदीप कुमार, चौ.प्रवीण कुमार , चौ.भूपेंद्र सिंह, चौ.राजपाल सिंह गंगदासपुर, रामफल दरोगाजी तेजलहेडा, निर्भय गुर्जर व वेद सिंह बिजोपुरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

