मुजफ्फरनगर,13 जुलाई शनिवार:शुक्रवार शाम सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद काजी इमरान मसूद आज ठाकुर पूरन सिंह के गांव नसीरपुर स्थित आवास पर आभार व्यक्त करने पहुंचे, जहां सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा हमारी जीत का सबसे बड़ा श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह ठाकुर पूरन सिंह है क्योंकि इन्होंने ही सबसे पहले शुरुआत की थी और यही से चुनाव में माहौल बनने का काम हुआ है और हम मंडल की सभी तीनों सीट जीतने में कामयाब हुए जीत के बाद हमारा फर्ज था हम शुक्रिया अदा करने के लिए ठाकुर पूरन सिंह जी के पास जाए और आज हम आश्वासन देने के लिए आए हैं में आपका हूं जहां चाहेंगे मैं आपके साथ खड़ा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *