अनुज त्यागी
मेरठ,मंगलवार 28 मई:जागृति विहार में सुमित त्यागी की पुत्री से हुई छेड़छाड़ की घटना और फिर लडकी और उसके पिता के साथ आरोपी और उसके परिजनों द्वारा मारपीट की घटना के सम्बन्ध में आज त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला और किसान नेता त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी कुतुबपुर के नेतृत्व में त्यागी भूमिहार समाज के लोगों ने पहले मेरठ कमिश्नरी पार्क पर एक सभा आयोजित की सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ त्यागी भूमिहार नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि लड़की से छेड़खानी और लड़की के साथ मारपीट के आरोपी को भाजपा सरकार में मंत्री सोमेन्द्र तोमर बचा रहे हैं, मांगेराम त्यागी ने कहा कि मंत्री जी आप भी बाल बच्चों वाले व्यक्ति हैं आपको शोभा नहीं देता कि आप एक लड़की से छेड़खानी करने वाले को बचा रहे हैं किसान नेता त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने सोमेन्द्र तोमर को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी आपके चुनाव भी दो साल बाद होने वाले हैं अतः आपको जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कडी से कडी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद मांगेराम त्यागी कुतुबपुर और सुनील त्यागी किसौला के नेतृत्व में त्यागी समाज के लोगों ने कमिश्नरी पार्क से जुलूस के रुप में SSP कार्यालय में पहुचकर प्रदर्शन किया फिर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आकर त्यागी भूमिहार समाज के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया उसके पश्चात वरिष्ठ नेता मांगेराम त्यागी कुतुबपुर और सुनील त्यागी किसौला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने SSP मेरठ से वार्ता की और SSP मेरठ से पूछा कि पास्को एक्ट के बाद आरोपी चार दिन में कैसे बाहर आ गया है और बताया कि लडका लगातार सोशल मीडिया पर लडकी को धमकी दे रहा है और और छेड़छाड़ का आरोपी लडका सोमेन्द्र तोमर का नाम लेकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है SSP मेरठ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।SSP मेरठ ने प्रतिनिधि मंडल को छेड़छाड़ के आरोपी ईशान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बाद मे पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि यदि छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ यदि सोमेन्द्र तोमर के दबाव में आकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तों इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जायेगी। इस दौरान त्यागी भूमिहार समाज के प्रदीप त्यागी, राजेश त्यागी खंदरावली, महेंद्र त्यागी, विपिन त्यागी, प्रमोद त्यागी,सतीश त्यागी, प्रवीण त्यागी, सुनील त्यागी, सचिन त्यागी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
अनुज त्यागी/8171660000

