विजित त्यागी

मुज़फ्फरनगर, रविवार 27 मई:आज श्री राम कॉलेज के सभागार मे श्री नारद जयंती समारोह का आयोजन विश्व संवाद केंद्र एवं पत्रकारिता विभाग श्री राम कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रदेव पत्रिका के प्रबंध संपादक श्रीमान सुरेंद्र जी मुख्य वक्ता, के रूप मे उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम कॉलेज की प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा मित्तल नें की । विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र सिंह नें अपने सम्बोधन मे कहा कि नारद जी हमारे आराध्य एवं आदि संवाददाता के रूप में पत्रकारिता जगत के लोग उन्हें मानते हैं । संवाद का अर्थ लोगों की समस्याओं का समाधान करना है न कि विवाद उत्पन्न करना ।फिल्मों के माध्यम से देवर्षि नारद जी की छवि खराब करने का प्रयास किया गया जबकि वे सकारात्मक संवाद स्थापित करने का प्रयास करते थे । वाल्मीकि रामायण में देवऋषि नारद महर्षि बाल्मिकी को राम के चरित्र का वर्णन कर रामायण लिखने की प्रेरणा देते हैं। देव ऋषि नारद तीनों लोकों में भ्रमण करते हुए प्रत्येक अच्छे और बुरे व्यक्ति को सही मार्गदर्शन देते थे । उन्हें कमियों के बारे में स्पष्ट रूप से बता देते थे तथा उसका समाधान भी बताया करते थे। श्रीहरि हों या हिरण्यकश्यप,चाहे राम हो या रावण , कृष्ण हो या कंस उनका सब जगह प्रवेश था और सम्मान था। नारद जी भविष्यवक्ता थे, केवल वीणाधारक नहीं थे ,एक महान संगीतज्ञ थे । मुख पर सदैव नारायण का नाम इस बात का प्रतीक था कि प्रत्येक काम भगवान की भक्ति मानकर करते थे।सुरेंद्र जी ने कहा इसी प्रकार सत्य और निष्पक्ष भाव की पत्रकारिता होनी चाहिए तभी सभी स्थानों पर पत्रकार का स्थान और सम्मान होगा। भारत के अंदर पहला अखबार अंग्रेजों ने 1780 में कोलकाता से अंग्रेजी में निकाला । वह अखबार अंग्रेजों की सूचनाओं एवं महिमामंडन का कार्य किया करता था जिसके कारण से उसका गलत उपयोग किया गया ।1818 में बांग्ला भाषा में पहला भारतीय भाषा का अखबार निकला। 30 मई 18 26 को कोलकाता से ही जुगल किशोर शुक्ल द्वारा पहला हिंदी का साप्ताहिक अखबार “उदन्त मार्तण्ड ” प्रारंभ हुआ।इस दिन और इस अखबार के साथ ही हिन्दी पत्रकारिता का सूर्योदय हुआ। इसलिए पत्रकार जगत इस दिन को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के रूप में मानता है। और विश्व संवाद केंद्र पत्रकारिता के आदर्श देवऋषि नारद जयंती के साथ ही हिंदी पत्रकारिता दिवस को मनाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्री राम कॉलेज मुज़फ्फरनगर की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल नें अपने सम्बोधन मे कहा कि पत्रकारिता बेहद जिम्मेदारी पूर्ण कार्य हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मानको एवं मूल्यों को और ज्यादा विकसित किये जाने कि जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे बेहद ईमानदारी,निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ काम करना वाले पत्रकार राष्ट्र और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं वही लोकतंत्र को सशक्त बनाने मे सहायक होते है। कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम आयोजक विकास भार्गव नें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हेमू विक्रमादित्य ने किया। कार्यक्रम मे श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता विभाग प्रमुख रवि गौतम, सह प्रांत प्रचार प्रमुख प्रीतम सिंह जिला प्रचार प्रमुख योगेंद्र, सीताराम जी, उपेन्द्र जी राजीव गौतम जी,राजीव त्यागी जी,संजय शिवम जी,राजीव चंदा जी,अजय सहरावत जी,मणिकांत त्यागी,यश त्यागी,प्रणव शर्मा,वैभव शर्मा,राकेश जी,सतीश जी संदीप गुप्ता हिमांशु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *