मुजफ्फरनगर:आज दिनांक 13 5 2024 दिन सोमवार में मुजफ्फरनगर जनपद के खाद्य सुरक्षा नगर डॉ मनोज कुमार ने मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के अग्रवाल मार्केट स्थित कार्यालय पर पहुंच कर जानकारी दी कि आप अपने सभी दवा व्यापारियों को एवं अन्य खाद्य व्यापारियों को जानकारी दें कि जिन व्यापारियों का फूड लाइसेंस का समय पूरा हो गया है वह तुरंत अपना फूड लाइसेंस रिनिवल करा लें एवं जिन व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं है वह तुरंत अपना फूड लाइसेंस अवश्य बनवा लें l क्योंकि बिना पंजीकृत व्यापारी पर ₹200000 का जुर्माना लगाया जाएगा एवं नमूना फेल होने पर 10 लख रुपए तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान है l जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान ने जनपद के सभी व्यापारियों से अवाहन किया है कि वह अपना फूड लाइसेंस अवश्य बनवा लें क्योंकि जल्द ही लखनऊ की टीम भी चेकिंग अभियान चलाएगी, सुभाष चौहान ने बताया कि इस नंबर पर 9557136363 सचिन बंसल से अपने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संपर्क कर सकते हैं l

