पुलिस जानकर भी बनी अनजान, स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

मंगलौर बस स्टैंड स्थित एक होटल देह व्यापार के लिए बना सुरक्षित स्थल

देवबंद। संवाददाता

देवबंद में स्थित ज्यादातर होटल देह व्यापार का सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं। खुलेआम पुलिस की नाक नीचे यहां पर देह व्यापार का अवैध धंधा फल फूल रहा है। कार्रवाई के नाम पर केवल पुलिस खानापूर्तिकर इस अनैतिक धंधे को आज तक भी बंद नहीं कर पाई है।

देवबंद के मंगलौर पुलिस चौकी के समीप स्थित एक होटल देह व्यापार का बड़ा हब बनता जा रहा है। यहां प्रतिदिन हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब तक की महिलाएं आती हैं और अनैतिक कार्यों में लिप्त हो रही है। सूत्रों की माने तो इस काले धंधे को स्थानीय पुलिस में शामिल कुछ अधिकारियों का मौन समर्थन है। कार्रवाई के नाम पर मैच खाना पूर्ति हो रही है। इसके अलावा देवबंद के कासिमपुरा रोड पर स्थित दो होटल, मजनू वाला रोड स्थित होटल, मंडी समिति के रोड पर स्थित होटल, साइ धाम के निकट स्थित होटल व कई अन्य घरों में भी देह व्यापार का काला धंधा खुलेआम चल रहा है। इस धंधे में गरीबी और आर्थिक मजबूरी से परेशान युवतियां और महिलाओं को कुछ पैसों के लालच में धकेला जा रहा है। होटल के इस काले कारोबार में कुछ सफेद पोश नेता भी शामिल है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद भी आज तक पुलिस इन होटल पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है। जिसके चलते होटल के मालिक आज शासन और प्रशासन को खुलेआम ठेंगा दिखाकर अपने होटलों में खुलेआम अश्लीलता परोसने का काम कर रहे हैं।

छात्र-छात्राओं की भी होटलों में रहती है सक्रियता

देवबंद के होटल की बात कर तो जिस प्रकार से यहां स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सक्रियता भी देखी जाती है वह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। अगर समय रहते इन होटल पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में देवबंद के अंदर जिस प्रकार से अनैतिक कार्य होंगे वह अपने आप में शर्मसार करने वाली बात होगी।

घंटे के हिसाब से होती है लाखों की कमाई

सूत्रों की माने तो देवबंद के होटल में जहां देह व्यापार का धंधा खुलेआम चल रहा है तो वहीं कुछ होटल में प्रेमी युगल भी पहुंचते हैं जिनसे होटल मालिक घंटे के हिसाब से चार्ज वसूलते हैं। जिसके चलते किसी काले कारोबार से होटल मालिक लाखों की कमाई कर रहे हैं।

……….

बिना लाइसेंस चल रहे हैं होटल

देवबंद की बात कर तो यहां पर ज्यादातर होटल ऐसे हैं जहां ना तो लाइसेंस से और ना ही होटल के मानक पूरे हो रहे हैं। पुलिस से सेटिंग कर पूरा मामला चल रहा है। अगर होटल के मानक की जांच की जाए तो शायद कोई ही होटल जीवन में मानक पूरा कर रहा होगा।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *