संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक,4 जून के बाद पूरे देश में तेजी पकड़ेगा सदस्यता अभियान

बिजनौर/संवाददाता

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा अगले एक वर्ष के अंतराल में संगठन स्तर पर एक करोड़ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल भगवान परशुराम के आदर्शों को देश के गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेगा।


सोमवार को संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने गांव दतियाना पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अभिषेक त्यागी ने कहा उत्तर प्रदेश से ही अकेले एक करोड़ सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। चार जून के बाद संगठन विस्तार का कार्य तेजी के साथ शुरू होगा। आज समाज का युवा पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा पार्टी का निर्माण भगवान परशुराम की विचारधारा के अनुसार हुआ है। जिस प्रकार भगवान परशुराम ने समाज के गरीब दबे कुचले लोगों की लड़ाई लड़ते हुए उन्हें इंसाफ दिलाया था, ठीक उसी प्रकार राष्ट्रीय नवनिर्माण दल भी हर पीड़ित के साथ खड़ा होकर उसे इंसाफ दिलाने का काम करेगा।

संस्थापक सदस्य नीरज त्यागी और मेरठ के जिला अध्यक्ष वितुल त्यागी व अक्षय के लिए महासचिव युवा मोर्चा शुभम त्यागी ने कहा श्रीकांत त्यागी के नेतृत्व में देश के हर परशुराम ग्राम समाज को एकता के साथ जोड़ा जा रहा है। भगवान परशुराम समाज के प्रेरणा स्रोत और मुख्य आदर्श हैं। बैठक में हर्षित त्यागी, उमेश त्यागी, अवनीश उर्फ बिट्टू त्यागी, राजीव, रामेश्वर, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *