मुजफ्फरनगर 17 मार्च: लोक सभा सीट से भाजपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने आज पूर्व सांसद एवं प्रदेश सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री रही अनुराधा चौधरी से उनके अंबा विहार स्थित आवास पर पहुंचकर भेंट की। डॉ संजीव बालियान के साथ मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संयोजक देवव्रत त्यागी और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव गर्ग भी थे। अनुराधा चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को जीत की हैट्रिक की अग्रिम शुभकामनाएं दी। अनुराधा चौधरी 2002 से 2009 तक वेस्ट यूपी की राजनीति में राष्ट्रीय लोकदल की राष्ट्रीय महासचिव रहते हुए काफी दिग्गज राजनेता रही है। वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के साथ ही करण लोकसभा सीट से 2004 में सांसद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण आयोग की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रह चुकी है। 2009 में भाजपा गठबंधन से मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर वह रालोद टिकट पर चुनाव लड़ी थी लेकिन बहुजन समाज पार्टी के कादिर राणा से कड़े मुकाबले में चुनाव हार गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *