गांव बेगमपुर में ग्रामीणों के बीच विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की कमान सौंपने के लिए गई शपथ

प्रशांत त्यागी, देवबंद।

रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा विकास की दूसरी गारंटी है। विकास के बल पर ही देश में होने वाले आम चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
शुक्रवार को भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगमपुर में 30 लख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके उपरांत आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा विकास की दूसरी गारंटी है। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद अब तक सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए हैं। क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं है जहां पर विकास कार्य सरकार द्वारा नहीं कराए गए हो। उन्होंने कहा देश के विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है।‌ विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन रहे हैं।‌ उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार आम जनता के हित में कार्य कर रही है। नागल मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी ने कहा भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्यों की‌ गति तेज कर दी है। अपराध करने वाले लोग प्रदेश को छोड़ चुके हैं। देश और प्रदेश में कानून का राज है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने की भी शपथ ली।
कार्यक्रम में और पूर्व जिला महामंत्री इंद्रेश त्यागी, अरुण त्यागी, अमित त्यागी, संजय सैनी, दिनेश चौधरी समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed