मुजफ्फरनगर:- गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आम कार्यकर्ता की तरह अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए हाथ मिलाया।उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ में पड़ी।चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर आम कार्यकर्ता की तरह अखिलेश यादव का स्वागत करते हुए नजर आ रहे है। विधायक पंकज मलिक को कार्यकर्ताओं के बीच खड़े देख अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने पंकज मलिक को अपने पास बुला लिया।

