सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
अमित सिंह
मिर्जापुर जनपद में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में बोलोरो गाड़ी खड़ी कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में तीन लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत सेमरी गाँव के सामने मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सुबह 6 बजे के आसपास ट्रक टेलर और बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने हुई भिड़त में बोलेरो के परखच्चे उड़े। मोके पहुंची पुलिस व आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है वह तीन घायलों का उपचार जारी है।।

