कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा
राज्यपाल का जनपद भ्रमण कार्यक्रम
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को अपरान्ह 3ः45 बजे मॉ शीतला गेस्ट हाउस, सयांरा, कौशाम्बी पहुॅचेंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 4ः30 बजे कड़ा शक्तिधाम पहुॅचकर दर्शन-पूजन करेंगी।
राज्यपाल दिनांक 22 दिसम्बर 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे ऑगनबाड़ी केन्द्र थुलगुला पहॅुचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। राज्यपाल तत्पश्चात पूर्वान्ह 11ः35 बजे जिला जेल पहुॅचकर जिला जेल का भ्रमण करेंगी। राज्यपाल मध्यान्ह 12ः15 बजे कलेक्ट्रेट सभागार पहुॅचकर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाआें की समीक्षा करने के पश्चात अपरान्ह 01ः40 बजे पुलिस लाइन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।

