कौशाम्बी/प्रशांत कुमार मिश्रा

राज्यपाल और सीएम योगी आयेंगे कौशाम्बी,प्रशासन तैयारियों में जुटा

 

कौशाम्बी। जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एवम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कौशाम्बी आने की सूचना पर जिला एवम पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है,पुलिस और प्रशासन सीएम और राज्यपाल के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है। सीएम योगी और राज्यपाल कड़ा धाम माता शीतला का दर्शन करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगें।हालांकि अभी उनके आने की तारीख और समय का निर्धारण नही हुआ है लेकिन उनके आगमन को लेकर प्रशासन तैयारिया कर रहा है। सोमवार की सीडीओ की बैठक में भी राज्यपाल के आने के पूर्व सभी प्रकार की तैयारियों के लिए जुटने और विकास कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *