देहरादून/ उत्तरकाशी

भैया दूज के पावन पर्व पर उत्तराखंड के चार धाम में से यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:57 पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। जिसके बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे। श्री पांच पंडा समिति यमुनोत्री धाम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया है कि भैया दूज के पावन पर्व पर बुधवार सुबह मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली से शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची।

यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होगी,इस साल यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए 735,040 (7 लाख 35 हजार 40 ) श्रद्धालु पहुंचे।

कल मंगलवार को मां गंगोत्री धाम मंदिर के भी कपट शीतकालीन के लिए विधि विधान पूजा अर्चना के साथ बंद कर दिए गए थे इस साल नौ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
गंगोत्री धाम में इस साल गत 13 नवंबर तक 9,04,869 तीर्थयात्री पहुंचे। वहीं, कपाट बंद होने के दौरान भी सैकड़ों तीर्थयात्री शामिल हुए, जिन्होंने मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

"
""
""
""
""
"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed