चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने के समय उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल खुले रहेंगे
🌔 🚀 🚻
उत्तर प्रदेश के इतिहास में कल 23 अगस्त को पहली बार देर शाम को स्कूल खोले जाएंगे। योगी सरकार ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है। आदेश में सभी सरकारी स्कूलों को 23 अगस्त की देर शाम खोलने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को भेज दिया गया है। बता दें कि ये फैसला योगी सरकार ने बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए लिया है। आदेश में 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है। जानकारी दे दें कि 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। इसी का लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा▪️


