Braking news

उत्तरकाशी।उत्तराखंड में आज दुःखद सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत की खबर, गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 6 लोगो की मौत की सूचना सामने आई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस संख्या(UK 07 8585) 35 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार 28 लोगो को रेस्क्यू किया गया है जिनमे से एक गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक अभी लापता है।

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया है उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *