सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी फर न मार सके , तलाशी अभियान शुरू
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गयी हैं, और लगातार संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. जबकि जगह-जगह जांच और सघन तलाशी भी की जा रही है. वहीं लाल किले की घेरा बंदी शुरू हो गयी है और जमीन से लेकर आसमान और पीछे से यमुना के रास्ते भी घुसपैठ को रोकने के लिए अभेद्य किले की तरह इसकी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गयी है. लेकिन इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी खुफिया जानकारी मिली जानकारी की आनन-फानन में सभी एजेंसियां हरकत में आ गयीं और पहले से भी ज्यादा सतर्कता बरतते हुए स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता करने में लग गयी हैं▪️

