Breaking

मुज़फ्फरनगर- आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व में विधायक, मंत्री और राज्य सभा सांसद रहे राजपाल सैनी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात प्रथम बार जनपद आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गांधीनगर पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृव में भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता बधुओ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। और उनके साथ आए सैकड़ों व्यक्तियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मालिक, विक्रम सैनी, नगर पालिकाध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, क्षेत्रीय मत्री पुरुषोत्तम गौतम, जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, विजय सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, जिला मंत्री सुधीर खटीक, साधना सिंघल, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, सभासद रविकांत काका आदि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *