मुज़फ्फरनगर।सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी के कार्यकर्ता व पूर्व दर्जा मंत्री फारुख हसन की बहन की शादी में आशीर्वाद देने उनके गांव पांचली मेरठ पहुंचे।
ग्राम पांचली में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर उनसे मुलाकात के लिए आसपास के जनपदों से वरिष्ठ सपा नेताओं को भी आमन्त्रित किया गया था।
मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने ग्राम पांचली पहुंचने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात व स्वागत करते हुए मुलाकात के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संगठन व मुज़फ्फरनगर की राजनीतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।
सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने हर कार्यकर्ता के दुख सुख में साथ खड़े रहते है जो किसी ओर नेता में देखने को नही मिलती।
मुजफ्फरनगर से जिया चौधरी ,कादिर राणा प्रमोद ,त्यागी चन्दन चौहान ,नदीम मलिक,साजिद हसन, इमलाक प्रधान, नूर हसन, रिजवान मलिक ,शहज़ाद राणा ,नवाजिश रंगरेग आदि नेतागण भी शादी समारोह में पहुंचे।


