Breaking
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर नाबालिग मदरसा छात्रा के साथ सहेली के पिता द्वारा रेप के बाद बंधक बनाने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.
मुजफ्फरनगर के सिटी कोतवाली इलाके से सामने आई है. एक शख्स की 11 वर्षीय बेटी दीनी तालीम हासिल करने के लिए मदरसे में पढ़ रही थी. मदरसे की पढ़ाई के बाद बच्ची मोहल्ले के ही एक मौलवी के यहां ट्यूशन पढ़ने गई थी. बच्ची के मुताबिक, ट्यूशन पढ़ाने वाले मौलवी ने बच्ची को चटाई पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए कहा और इसके बाद मोहल्ले से 10 रुपए चंदा लाने के लिए भेज दिया. बच्ची ने बताया कि, ₹10 का चंदा लेने के लिए वह अपने साथ पढ़ने वाली सहेली के घर पहुंची थी कि तभी उसकी सहेली के पिता ने उसे घर में बने बाथरूम में बंधक बना लिया और मुंह बांध दिया
बच्ची ने आरोप लगाया कि इस वजह से वह शोर नहीं मचा सकी. इसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके साथ उस आदमी ने गंदी हरकत की. बच्ची ने ये भी बताया कि उसे आरोपी ने बाथरूम में लगभग चार घंटे तक बंधक बनाए रखा. वहीं बच्ची के परिजनों ने बताया कि चार घंटे बाद बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची और पूछने पर सारी जानकारी दी. इसके बाद पीड़ित बच्ची के बाप ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में अभियुक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

