Breaking news

मुजफ्फरनगर
मणिपुर में पिछले ढाई माह से लगातार व्यापक हिंसा भारी नरसंहार तथा महिलाओं को नग्न कर सड़कों पर घुमाने सामूहिक बलात्कार, हत्याओं के विरुद्ध सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में जुटी सैकड़ों महिलाओं ने सपा कार्यालय से झांसी की रानी प्रतिमा व्यापक नारेबाजी कर कैंडल मार्च निकालकर मणिपुर कि भाजपा सरकार को बर्खास्त करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए तत्काल हिंसा रोकने हिंसा के प्रभावितों को न्याय व मुआवजा की मांग की।


समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर से सपा महिला सभा जिला अध्यक्ष सुषमा सैनी तथा सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मणिपुर हिंसा के विरुद्ध तथा महिलाओं से बलात्कार दरिंदगी पर रोष प्रकट करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया।


कैंडल मार्च में जुटी सैकड़ों सपा महिला कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए मणिपुर हिंसा तथा महिलाओं से सामूहिक बलात्कार दरिंदगी की निंदा करते हुए इसके लिए मणिपुर व केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे तथा मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।


महावीर चौक से प्रकाश चौक होते हुए झांसी की रानी प्रतिमा पर पहुंचकर सपा कि सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं व सपा नेताओं ने व्यापक नारेबाजी करते हुए मणिपुर हिंसा के लिए भाजपा वआर एस एस को जिम्मेदार बताते हुए मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने तथा व्यापक हिंसा की सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा की भाजपा सरकार की साजिश से तथा आर एस एस के संरक्षण में मणिपुर मैं नरसंहार तथा बलात्कार धार्मिक स्थलों में आगजनी लूटपाट सुनियोजित हथियार लेकर की जा रही है तथा केंद्र की भाजपा तथा मणिपुर सरकार इस दरिंदगी को मूकदर्शक बनकर देख रही है जो पूरी दुनिया में भारत को शर्मसार करने का कारण बन रही है उन्होंने बलात्कार पीड़ित महिलाओं को व्यापक सुरक्षा न्याय तथा मुआवजे मारे गए लोगो के परिजनों को सुरक्षित पुनर्वास उचित मुआवजे की मांग करते हुए इसके पीछे साजिश को उजागर करने की मांग की कैंडल मार्च में पूर्व जिलाध्यक्ष इल्म सिंह गुर्जर सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा नेता साजिद हसन सोमपाल सिंह भाटी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सपा महानगर महासचिव सलीम मलिक सपा नेता शमशेर मलिक असद पाशा राशिद मलिक अरशद मलिक नदीम मलिक रामपाल सिंह पाल पवन पाल सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष शाहीन बेगम शर्मिष्ठा पाल बाला राजपाल विमला देवी संगीता सरिता देवी प्रेमवती रविता नेहा कुमारी राजेश देवी गीता सैनी बेबी फातमा नीता कुमारी उर्मिला पाल रजनी सैनी संतोष कुमारी रेखा पाल पुष्पा पाल सहित सैकड़ो महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *