आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर बच्ची सैनी ने मांगा बड़ा कार्यक्रम

मुज़फ्फरनगर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी के समाजवादी पार्टी छोड़ने की चल रही खबरें बिल्कुल अफवाह है। वह समाजवादी पार्टी में ही मजबूती से कार्य करते चले आ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा की पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी ने आज ही लखनऊ में सपा के ब्रजराज सैनी,पंकज सैनी,सत्यदेव शर्मा के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलावे पर उनसे मुलाकात कर प्रदेश में बड़े कार्यक्रम को मांगा है। समाजवादी पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर में पूरी मजबूती से काम कर रही है तथा श्यामलाल बच्ची सैनी पूरी निष्ठा से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी उनकी सक्रियता से खिन्न होकर ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष उनकी पत्नी सुषमा सैनी भी समाजवादी पार्टी के लिए लगातार मजबूती से महिलाओं की समस्याओं पर कार्यक्रम कर आवाज उठा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *