अभी हाल में ही संपन्न हुए कॉपरेटिव बैंक और डीसीडीएफ के चुनाव में भी भाजपा के द्वारा त्यागी समाज को प. उत्तर प्रदेश में प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया- हरिओम त्यागी अध्यक्ष त्यागी सभा
मुज़फ्फरनगर। त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा अगर भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम से कम 2 जिलों में त्यागी समाज के भाजपा जिला अध्यक्ष नहीं बनाती है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय कमेटी में दो त्यागी समाज के लोगों को कमेटी में नहीं लेती है तो त्यागी समाज 2024 में भाजपा का खुलकर विरोध करेगा और भाजपा को हराने के लिए हम किसी भी पार्टी को वोट कर देंगे त्यागी समाज हमेशा भाजपा को वोट देता है पर भाजपा हमेशा त्यागी समाज का वोट लेकर शोषण करती है भाजपा का खुलकर विरोध किया जाएगा। और हम 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने समाज की टीम गठित कर त्यागी समाज के गांव गांव जाकर अपने समाज के लोगों को समझाएंगे जिस भारतीय जनता पार्टी को हम वोट करते हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वह हमें अपनी पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाने से भी परहेज कर रही है और जो भी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करेगा हम उस प्रत्याशी को समर्थन करेंगे।।

