मुज़फ्फरनगर- मेरठ रोड गुप्ता रिसोर्ट पर ईट निर्माता कल्याण समिति के तत्वाधान में जिले के भट्ठा स्वामियों की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मौजूदा सीजन की समस्याओं, उपलब्धियों और आगामी सीजन हेतु रणनीति पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की बैठकों में समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी थी लेकिन अभी तक भी हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भट्टा समाज के लोग मा० केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आभारी हैं जिन्होंने उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु भरसक प्रयास किया। उनका मानना है कि अगर डॉक्टर संजीव बालियान जी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री होते तो शायद हम लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाता। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि या तो हमारी समस्याएं सुनी जाए वरना हम लोग सड़कों पर उतरेंगे। सरकार की मदद बिना भट्टा मालिकों का आंतरिक और बाह्य उत्पीड़न रुकना असंभव है। बैठक को महामंत्री बलराम तायल, मेरठ से पूर्व महामंत्री सतीश गुप्ता, हाजी जमशेद प्रधान, कृष्ण त्यागी,अमरपाल पूनिया, पप्पू प्रधान, देवेंद्र बडसू, ब्रह्म सिंह,अश्वनी शर्मा, धीरज राठी आदि ने संबोधित किया और अपने अध्यक्ष प्रमोद कुमार के अथक और नेक प्रयासों की प्रशंसा की।


बैठक में सतीश गुप्ता, सुखेंद्र तोमर, पूर्व प्रधान सचिन, राजवीर डायरेक्टर, सतीश प्रधान, दिनेश मीरापुर, सुशील ठाकुर, ब्रह्म सिंह, संजीव वकील,हाजी इसरार, राजेंद्र सिंह, इस्लाम, विनोद, अमित सैनी, प्रशांत राठी के अलावा काफी संख्या में भट्टा मालिकान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *