राजसत्ता पोस्ट ब्रेकिंग

उत्तराखंड में आज 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने के पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। इनके अलावा, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 22 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। रविवार, 23 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

वहीं 24 जुलाई को प्रदेश के 6 जिलों देहरादून पौड़ी चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पढ़ सकती है।

अपडेट

उत्तरकाशी जिले में दो स्थानों पर फटा बादल।।

बादल फटने से पुरोला और बड़कोट में भारी तबाही।।

पुरोला के छाड़ा खढ़ में बादल फटने से भारी नुकसान।।

बड़कोट के गंगनानी में फटा बादल।।

दोनों स्थानों पर कई घर और होटल क्षतिग्रस्त।।

कई गाड़ियां भी मलवे में दबी।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *