Breaking
सहारनपुर।गुरुवार को देवबंद विधानसभा क्षेत्र के गांव रणसूरा के त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी के दिशा निर्देश पर विपिन त्यागी के आवास पर समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से एवं संगठन विस्तार करने के लिए एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया, इस मीटिंग की अध्यक्षता नकली त्यागी ने की इस मीटिंग में समाज के सभी जिम्मेदार लोगों की सर्वसम्मति से रणसुरा निवासी अश्वनी त्यागी को संगठन के देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई,

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा समाज को आज एकजुट होने की जरूरत है और हमेशा संगठित लोग ही आगे बढ़ते हैं,
वही पश्चिमी यूपी अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने बोलते हुए कहा आज हम लोग राजनीति में पिछड़े हुए हैं उसका कारण हम स्वयं जिम्मेदार हैं हमें राजनीति में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए सर्वसम्मति से अपने समाज के ही लोगों को अगर हम राजनीति में आगे बढ़ाएंगे तो सभी पार्टियों में हमारे समाज के नेताओं का वजूद बढ़ेगा,

मीटिंग की अध्यक्षता नकली त्यागी व संचालन विपिन त्यागी बबलू किया
बैठक के मुख्यरूप से त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी , पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष बॉबी त्यागी दीपक, जिला अध्यक्ष सहारनपुर सुशील त्यागी , नवनिर्वाचित देवबंद ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी त्यागी , श्रवण त्यागी, विनोद त्यागी, अरविंद त्यागी, मनोज त्यागी आयुष त्यागी आकर्ष त्यागी, अभिषेक त्यागी पोपिन त्यागी, सुशील त्यागी, प्रदीप त्यागी (कुरडी), ललित त्यागी (किशनपुरा), अभिलाष त्यागी (बास्तम) आदि काफी संख्या में समाज के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।।

