Breaking
जनपद मुजफ्फरनगर की वरिष्ठ समाजसेवीका बीना शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कावड़ यात्रा में आई गुजरात की बुजुर्ग महिला जो कि गुम हो गई थी उनको अपने परिवार से उनको मिलवाया उल्लेखनीय है कि एक बुजुर्ग महिला नई मंडी पुलिस को आज शाम दिनांक 14 जुलाई को मिली थी जो कि सही से अपना नाम भी नहीं बता पा रही है वरिष्ठ समाजसेवी बीना शर्मा को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने तुरंत ही बुजुर्ग महिला के आधार कार्ड के अकॉर्डिंग उनका पता लगाने के लिए गुजरात के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधना शुरू किया और उनकी तस्वीर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किया उनकी मेहनत सफल रही कि समय रहते ही बुजुर्ग महिला के परिवार से उनकी वार्ता हुई और उन्होंने बताया कि वह कावड़ यात्रा में गई थी जैसे ही पूरा प्रकरण परिवार को पता लगा तुरंत ही परिवार ने उनका धन्यवाद दिया और कल टिकट करा कर उनको लेने के लिए परिवार गुजरात से रवाना होगा आपको बता दें कि वरिष्ठ समाजसेवीका बीना शर्मा लगातार सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं और आज भी उन्होंने अपनी चिंता ना करते हुए लगातार किसी भी माध्यम से बुजुर्ग महिला को उनके परिवार तक पहुंचाने का निर्णय ले लिया और जब वह महिला परिवार के संपर्क में आ गई तभी उन्होंने सुकून की सांस ली।


