गांव की दबंग महिला से परेशान ग्रामीणों ने एसएसपी से लगाई गुहार
जनपद मुजफ्फरनगर में कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ग्राम शेरपुर के ग्रामीण जहाँ पहुंचकर उन्होंने एक शिकायती पत्र गांव की दबंग महिला के खिलाफ एसएसपी को सौंपा।
इस दौरान गांव के बुजुर्ग रईस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला बेहद चलाक किस्म की औरत है। और गांव के कई लोगों पर यौन उत्पीड़न के फर्जी मामले लगाकर पैसे ऐठ चुकी है।
पीड़ित बुजुर्ग ने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह घर और जमीन में हिस्सा मांग रही है। जबकि उसका उनसे कोई नाता नहीं है।
गांव में सब्जी बेचने वाले दिलशाद का आरोप है। कि दबंग महिला उधारी सब्जी मांगती है नहीं तो रुड़की चुंगी चौकी में जाकर शिकायत कर देती है। दिलशाद की मानें तो दबंग महिला ने पीड़ित पर दो बार यौन शोषण के आरोप लगाकर पैसे ऐठ चुकी है। दिलशाद का कहना है कि वह मजदूरी कर कर 200-300 रु रोज कमाते हैं।
पीड़ित ग्रामीणों ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि दबंग महिला से छुटकारा दिलाया जाए और उस पर कार्यवाही की जाए।

