चरथावल में फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठान सील

अनुज त्यागी

मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों और बिना पंजीकरण संचालित हो रहे क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. महक सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम चरथावल पहुंची और कई चिकित्सा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान सिटी मेडिकेयर सेंटर के ओटी, मेरठ चाइल्ड क्लिनिक और आलम चाइल्ड केयर सेंटर को सील किया गया। जांच में तीन क्लिनिक ऐसे मिले, जहां वैध मेडिकल डिग्री और आवश्यक पंजीकरण नहीं पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई अस्पताल और क्लिनिक संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए। कई अस्पताल बंद पाए गए, जिसके बाद क्षेत्र में फर्जी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक पंजीकृत नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया, जहां बिना डॉक्टर के संचालित हो रहे लेबर रूम को भी सील किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बिना योग्यता और बिना पंजीकरण चिकित्सा सेवाएं देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैर-पंजीकृत अस्पताल, क्लिनिक और लैब संचालित करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *