उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का गठन, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा बने अध्यक्ष; 8 सदस्य भी नामित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का नया गठन कर दिया है। अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग-4 की ओर से जारी 8 सितंबर 2026 के शासनादेश के तहत पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ आठ सदस्यों को भी नामित किया गया है।
शासनादेश के अनुसार ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त, जो भी पहले हो, की अवधि के लिए की गई हैं। नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1994 की धारा-3 एवं धारा-4(1) के तहत की गई हैं।
आयोग में संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, सरदार हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, सरदार परविन्दर सिंह, नेहा खान, सैय्यद सेराज अब्बास रिजवी और रुमाना सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में सरदार हनप्रीत सिंह बेदी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। वहीं अन्य सदस्यों का संबंध एटा, शाहजहांपुर, फतेहपुर, लखनऊ, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से है।
शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया है।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #UPMinorityCommission #MohsinRaza

