मायावती का बड़ा फैसला: BSP अब अकेले लड़ेगी चुनाव, आकाश आनंद को फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी नहीं
लखनऊ।बसपा की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी प्रमुख मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने साफ किया कि बहुजन समाज पार्टी अब देश में होने वाले सभी छोटे-बड़े चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी गठबंधन के सहारे चुनाव लड़ने के बजाय अपने दम पर संगठन को मजबूत करेगी।
बैठक में आकाश आनंद को लेकर भी मायावती ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति है, लेकिन उन्हें अभी और परिपक्व होने की जरूरत है। इसी वजह से फिलहाल उन्हें पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हितों की रक्षा करना और शोषित वर्ग को शासक वर्ग बनाना ही उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता हासिल करना जरूरी है।
#BSP #Mayawati #RajsattaPost #AnujTyagiPost

