डॉ प्रवीण तोगड़िया बोले- पूरे देश में खत्म हो मदरसा बोर्ड, सभी मुख्यमंत्री ऐसा ही करें, हिंदू खतरे में है, वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान से जुड़कर करें आत्मरक्षा; घर में रखें लाठी-डंडे और हॉकी, रवापुर इंटर कॉलेज खतौली में सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग शिविर में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा क्षेत्र स्थित रवापुर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा वीर हिंदू विजेता हिंदू सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग का शिविर चलाया जा रहा है। इसी शिविर में शुक्रवार को डॉ प्रवीण तोगड़िया भी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने आम जनता को इस शिविर के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में मदरसा बोर्ड खत्म हो जाना चाहिए। उत्तराखंड में सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड खत्म किए जाने के निर्णय का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में भी ऐसा ही होना चाहिए और सभी मुख्यमंत्री को इसी तरह का निर्णय लेना चाहिए, यह मेरा विश्वास है।

उन्होंने कहा कि हिंदू खतरे में है और हिंदुओं को वीर हिंदू विजेता हिंदू अभियान के साथ जुड़कर अपनी सुरक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घर में लाठी, डंडा, पाइप या हॉकी जैसे कानून सम्मत हथियार रखने चाहिए।

गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा देश में होनी चाहिए, भारत में नहीं होगी तो कहां होगी। उन्होंने कहा कि जैसे 370 हटाया गया है, वैसे ही यह भी होकर रहेगा। सफाई चालू रखो तो गंदगी नहीं बढ़ेगी, गंदगी तो हटानी ही पड़ेगी।

डॉ प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा चलाया जा रहा वीर हिंदू विजेता हिंदू सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग शिविर अब भारत के हर राज्य में चलाया जाएगा। अब तक 12 राज्यों में ऐसे शिविर हो चुके हैं। इस अभियान के तहत करोड़ों युवाओं को रोजाना व्यायाम कराया जा रहा है, जिसमें अखाड़ा, स्पोर्ट्स, जिम, सूर्य नमस्कार और दंड बैठक जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि त्रिशूल धारण करने, घर में लाठी-पाइप या हॉकी जैसे कानून सम्मत हथियार रखने, सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग लेने और विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन जैसे कार्यक्रम इस अभियान का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई हिंदू के नाम पर कुछ कहता है तो बिना बुलाए करोड़ों, लाखों हिंदू उसके सहयोग में खड़े हो जाएं। यह अभियान स्कूल और कॉलेजों में भी सेल्फ प्रोटेक्शन ट्रेनिंग के रूप में शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गाय की रक्षा भारत में ही होनी चाहिए और यह होकर रहेगा, जैसे 370 हटा है वैसे ही यह भी होगा।

 

#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #PraveenTogadia #VHP #BajrangDal #SelfProtection #UPNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *