इंटर में टॉप-10 में आई राबिया, सपा नेताओं ने किया सम्मानित

जिले में 7वीं रैंक हासिल कर राबिया ने बढ़ाया मान

मुजफ्फरनगर। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में नगर के सुभाषनगर निवासी साबिर अहमद की पुत्री राबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की टॉप सूची में 7वीं रैंक हासिल की है। राबिया ने शिक्षा सदन इंटर कॉलेज से 88.60% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

राबिया की इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी की ओर से वरिष्ठ सपा नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन तथा सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. इसरार अल्वी ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान नेताओं ने राबिया के साथ-साथ उनके पिता साबिर अहमद, माता हुस्नों और पूरे परिवार को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राबिया की यह सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और मेहनत व लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

राबिया की इस बड़ी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और राबिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


राजसत्ता पोस्ट की ओर से राबिया को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *