Oplus_16908288

भारतीय किसान यूनियन (क्रान्ति) में अथहर इलाही बने राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार

असलम त्यागी | राजसत्ता पोस्ट 

मुजफ्फरनगर | भारतीय किसान यूनियन (क्रान्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी द्वारा अथहर इलाही को संगठन में राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में 22 अप्रैल 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

अथहर इलाही वर्तमान में उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा में निवास करते हैं, जबकि उनका मूल निवास मुजफ्फरनगर के थाना तितावी क्षेत्र के बघरा का है। संगठन की ओर से उन्हें किसान एवं मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि अथहर इलाही किसान भाइयों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्षरत रहेंगे और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की लोकप्रियता को बढ़ाने एवं किसानों के हितों को मजबूत करने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति प्रक्रिया में मोहम्मद परवेज, चौधरी बिलाल आढती, जीशान व अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *